फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशुओं ने फसल खाई, किसान ने जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में अन्ना मवेशी एक और किसान की मौत का सबब बन गए। जसपुरा क्षेत्र के डार्क जोन में बिन पानी बोई गई 13 बीघे की फसल अन्ना मवेशियों के चट करने से सदमे में आए किसान ने बृहस्पतिवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पैलानी तहसील क्षेत्र के कुम्हरिया डेरा निवासी किसान रवींद्र सिंह (48) पुत्र उदय पाल ने 13 बीघा जमीन में फसल 50 हजार रुपये का कर्ज लेकर ज्वार और अरहर की फसल बोई थी। बृहस्पतिवार को रवींद्र कई दिनों बाद जब खेतों में पहुंचे तो देखा कि उनकी फसल को अन्ना मवेशी चट कर गए हैं। साथ ही जो फसल बची थी, उसको भी रौंद कर बर्बाद कर दिया था। फसलों की बर्बादी देखने के बाद घर पहुंचे रवींद्र गुमसुम हो गए। बड़े भाई लवकेश सिंह ने बताया कि इसी के बाद वह तनाव में आ गया और बृहस्पतिवार रात आठ बजे जहर खा लिया।
बताया कि हालत बिगड़ने पर जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, पर अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। किसान की पत्नी की रो रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे हैं। एसडीएम पैलानी मंसूर अहमद ने बताया कि मौके पर राजस्व कर्मियों को जांच के लिए भेज रहे हैं। वहीं जसपुरा थाना प्रभारी गीरेंद्र सिंह का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते रवींद्र ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें