फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर प्री-बोर्ड परीक्षा अंक बोर्ड ने मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हाईस्कूल के बाद अब इंटर के छात्रों के प्री-बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांकों को 28 मई तक माध्यमिक शिक्षा परिषद परिषद, प्रयागराज की वेबसाइट पर अपलोड कराए जाएंगे। जनपद के 163 विद्यालयों में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हालांकि, परिषद ने यह खुलासा नहीं किया कि ये अंक किस मकसद से अपलोड कराए जा रहे हैं। जनपद में अबकी इंटर में कुल 17349 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें छात्र 9659 व छात्राएं 7690 हैं। उधर, संभावना है कि हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर अगली कक्षा के लिए प्रमोट किया जा सकता है। इससे पूर्व यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के प्री-बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक अपलोड कराए थे। हालांकि, इंटरमीडिएट के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में कोई भी खुलासा नहीं किया है।
सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के प्री बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक और विगत कक्षा ग्यारह के प्राप्तांकों और पूर्णांक का ब्योरा मांगा है। आदेश के अनुपालन में जनपद के सभी 163 विद्यालयों में अपलोडिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसकी समय सीमा 28 मई तक रखी गई है। विद्यालय संचालकों के सामने बड़ी चुनौती नेटवर्किंग समस्या और कक्षा ग्यारह के प्राप्तांकों और प्रीबोर्ड/अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा-12 के प्राप्तांकों को सूचीबद्ध करने को लेकर है।
विज्ञापन

11वीं के प्राप्तांकों में फंसेगा पेच
बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में सबसे ज्यादा कक्षा-11 के प्राप्तांकों को सूचीबद्ध करने को लेकर पेच फंसेगा, क्योंकि कुछ छात्र-छात्राएं स्थानांतरण या किन्हीं अन्य कारणों से उस विद्यालय से इंटरमीडियेट की परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं और वह दूसरे जिले के विद्यालय में प्रवेश ले चुके हैं। ऐसे में उनका रिकार्ड तलाशने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से निर्देश मिला है। इंटर के प्री बोर्ड परीक्षाओं के प्राप्तांकों को अपलोड कराने के लिए संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है। 28 मई तक सभी विद्यालय यूपी बोर्ड की वेबसाइट में प्राप्तांकों को अपलोड करा दें।
विज्ञापन

- विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें