फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली न आने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। तहसील क्षेत्र के झुनी डेरा गांव के करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने बुधवार को कालेश्वर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। किसानों ने बताया कि बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन


गांव के गोविंदा, कल्लू यादव, बबलू, मुन्नू पाल, करण, धीरेंद्र, मनीष, मुलायम, लोकेश आदि ने बताया कि बीते सात दिनों से गांव में बिजली नहीं आई है। इससे जलापूर्ति भी ठप है। बताया कि गांव में करीब 10 बिजली पोल टूटे पड़े हैं जिन्हें अभी तक दुरस्त नहीं कराया। बिजली न आने से नलकूप भी ठप हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बिजली को अलोना या साड़ी लाइन से जोड़ा जाए जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें