फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति से हुए विवाद से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। बिल्ली की गंदगी साफ करने में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे आहत होकर पत्नी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जब परिजनों को जानकारी हुई तो होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर नरैनी सीएचसी ले गए। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी अभिलाषा (24) ने शनिवार की देर शाम घर में रखा जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन पहले उसे प्राइवेट क्लीनिक में दिखाने ले गए। वहां रात भर उसका इलाज चला। सुबह होने पर जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो वह उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति अवधेश ने बताया कि शनिवार को बिल्ली ने चादर में गंदगी कर दी थी। कहने के बाद भी जब अभिलाषा ने चादर नहीं धोई तो अवधेश साफ करने लगा। अभिलाषा ने उसे चादर धोने से मना किया तो पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।
विवाद से आहत होने पर उसने जहर खा लिया। उसकी शादी 12 मई 2022 को हुई थी। उसके आठ माह का पुत्र आयुष है। घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मायके पक्ष द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें