फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाद न मिलने पर फूटा गुस्सा, हाईवे पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडी समिति में संचालित तीन केंद्रों में कई दिन बाद खाद पहुंची, पर एक-एक ट्रक नाकाफी साबित हुई। रबी फसलों की बोआई के लिए डीएपी खाद लेने को किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर होने तक पूरी खाद खत्म हो गई। इसके बाद किसानों ने हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर में पीसीएफ, किसान सेवा केंद्र व यूपी एग्रो के केंद्र में खाद वितरण किया जा रहा है। इस समय जनपद में खाद की जबरदस्त किल्लत चल रही है। प्राइवेट दुकानों में नकली व महंगी खाद बेची जा रही है। किसान समितियों में कई दिनों से टकटकी लगाए हैं। मंगलवार की रात तीनों सेंटरों में एक-एक ट्रक डीएपी खाद भेजी गई। किसानों को भनक लगी तो सुबह से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्र प्रभारियों ने टोकेन देकर किसी तरह खाद का वितरण कराया। किसानों को एक-एक बोरी खाद मिली। दोपहर करीब दो बजे खाद खत्म हो गई तो प्रभारियों ने काउंटर भी बंद कर दिया। इसके बाद किसानों का गुस्सा भड़क उठा।
समितियों के सामने नारेबाजी की और फिर बांदा-फतेहपुर हाईवे पर बैठकर विरोध जताया। कहा कि 20-20 बीघे खेत में बोआई के लिए एक-एक बोरी डीएपी दी जा रही है। वह भी सप्ताह भर से चक्कर लगाने के बाद। सैकड़ों किसान उससे भी वंचित हैं। खाद जब तक नहीं मिलेगी, वह हाईवे से नहीं हटेंगे। करीब एक घंटे जाम की जानकारी मिली तो एसडीएम सदर अमित शुक्ला, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और विरोध कर रहे किसानों को समझाया। एसडीएम ने खुद अपनी मौजूदगी में खाद का वितरण कराया। दो घंटे के जाम में दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। जाम में लोग घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें