तिंदवारी। पीएचसी सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. पंकज सिंह, सुमन मिश्रा ने बताया कि एक वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे, किशोर एवं 19 वर्ष तक के युवाओं को संबंधित विद्यालयों में एल्बेंडाजोल की खुराक दी जानी है। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दवा के खुराक की मात्रा, खुराक खिलाने में बरती जाने वाली सावधानी आदि को लेकर निर्देशित किया गया। बताया कि एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली और 2 से 6 वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली खिलाई जाएगी। कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। दवा से बच्चों में खून की कमी, एनीमिया, कुपोषण जैसी समस्याएं दूर होंगी। (संवाद)