सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद के आवास के बाहर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर चल रही हड़ताल में मंगलवार को चौथे दिन आंगनबाड़ी व सहायिकाओं ने राणा प्रताप चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध-प्रर्दशन किया। राज्य सभा सांसद विशंभर निषाद को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और राज्य कर्मचारी का दर्जा व 18 हजार रुपये मानदेय करने की मांग की।
महाराणा प्रताप चौक में धरने में मंडल अध्यक्ष नीलम वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका अपने विभाग के अलावा अन्य कई सरकारी कामों में हाथ बंटाती हैं। सरकार इतना कम मानदेय दे रही है कि उनका गुजारा नहीं हो रहा।
जिलाध्यक्ष किरन सेठी ने कार्यकत्रियों से आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता व संघर्ष करने आह्वान किया। महामंत्री रजनी मरजीना ने कहा कि बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां थाली व चम्मच बजाकर प्रदर्शन कर सरकार से भरपेट रोटी देने की मांग करेंगी।
शैल सिंह, ममता सिंह, शोभा श्रीवास्तव, माधुरी, विमला, अनीता, सरोज, गीता, उमासेन, ममता, निर्मला निषाद, मीरा, अनीता, रेखा राजपूत, सरोज, सुनीता, रामप्यारी, माधुरी, शारदा, निर्मला समेत सैकड़ों कार्यकत्रियां व सहायिकाएं शामिल रहीं।