नरैनी। कोतवाली नरैनी क्षेत्र के गोरेपुरवा के पास बुधवार को बाइक से नरैनी की ओर आ रही आंगनबाड़ी सहायिका की हादसे में मौत हो गई। आंगनबाड़ी सहायिका जिस बाइक पर थी, उस पर पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
गांव नसेनी निवासी कस्तूरी (55) गांव में आंगनबाड़ी सहायिका थीं। बुधवार को वह नरैनी स्थित बैंक से रुपये निकालने के लिए गांव से निकली थी। वह सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान गांव की एक युवक आया और नरैनी जाने की बात कहते हुए कस्तूरी को बाइक में बैठा लिया और नरैनी के लिए निकल पड़ा।
जैसे ही वह गोरेपुरवा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे कस्तूरी सड़क पर गिरकर मरणासन्न हो गई। राहगीरों ने उसे संभाला और तुरंत सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर शशांक मिश्रा ने परीक्षण के बाद कस्तूरी को मृत बताया।
यह खबर जब उसके घर पहुंची तो परिजन बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। कस्तूरी के बेटे सरोज ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार हादसे के बाद वहां से निकल गया। कस्तूरी जिस बाइक में बैठी थीं, वह युवक मामूली रूप से जख्मी हुआ। प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।