बांदा। कैंसर से पीड़ित वृद्ध ने गुरुवार की सुबह ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बगलन पुरवा निवासी शिवपाल (72) गुरुवार की सुबह शौच के बहाने रेलवे ट्रैक की ओर की ओर गए। वहां से गुजरी ट्रेन कटकर खुदकुशी कर ली। रेलवे ट्रैक के पास से गुजरे ग्रामीणों ने शव को पहचान कर परिजनों को सूचना दी। बड़े बेटे रामबाबू ने बताया कि पिता कैंसर से पीड़ित थे। काफी उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसी के चलते पिता ने खुदकुशी कर ली। पत्नी बिटउवा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।