फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पानी से भरी चरही में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
फोटो 37- अयान। स्रोत- परिजन।
विज्ञापन
जसपुरा (बांदा)। पानी से भरी चरही में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरजिता के मजरा बहुडंरी निवासी सुनील ने बताया कि भतीजा अयान वर्मा (3) सोमवार की शाम करीब छह बजे खेत में बने मकान के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। मकान के पास ग्राम पंचायत ने वर्ष 2012 में पानी की चरही बनाई थी। खेलते समय अयान उसमें गिर गया। उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। वह तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता महेश वर्मा मजदूरी करते हैं। घर में मां सुनीता हैं। जसपुरा इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें