फोटो 10- सीएचसी बबेरू में घायल छात्र का इलाज करते डॉक्टर। संवाद
फोटो 10- सीएचसी बबेरू में घायल छात्र का इलाज करते डॉक्टर। संवाद
-बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। पैदल जा रही महिला को बचाने में ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार चार छात्र और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव में बुधवार को सुबह ई-रिक्शा में सवार होकर छात्र जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू व एसएस पब्लिक स्कूल बबेरू में पढ़ने जा रहे थे। साथी गांव में पैदल जा रही महिला को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। इसमें पैदल जा रहीं साथी गांव की सरोजनी (55) व भदेहदू गांव निवासी छात्र हिमांशु (15), अनीश (17), अवधेश (14) व राजा बाबू (12) ई-रिक्शा के नीचे दब गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सभी छात्रों व महिला को निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी से छात्र हिमांशु व सरोजिनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शेष सभी घायलों का इलाज सीएचसी बबेरू में किया जा रहा है।