फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केसीसी बनवाने के नाम पर अधिवक्ता के साथ 10 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अधिवक्ता के साथ केसीसी बनवाने के नाम पर 10 हजार रुपये की ठगी की गई। अधिवक्ता की तहरीर पर बैंक कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरंग कॉलोनी अलीगंज निवासी अधिवक्ता हरिओम तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने अमर टाकीज स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में तैनात कर्मी आदर्श पांडेय से साल भर पहले केसीसी की लिमिट बढ़वाने तथा सहखातेदार बदलने के संबंध में कागजात दिए थे। इस पर कर्मी आदर्श ने उससे 10 हजार रुपये मांगे थे।
अधिवक्ता ने उसे 10 हजार रुपये दिए थे। लेकिन दिसंबर माह तक आदर्श पांडेय ने उसका काम नहीं किया। जब उसने उससे पूछा और कागजात और पैसा लौटाने को कहा तो कर्मी ने उसके साथ अभद्रता की। अधिवक्ता की तहरीर पर बैंक कर्मी के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें