फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीणा वादन में अमृता अव्वल

Sat, 09 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संगीत और गायन क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा समय से लगातार सुर्खियां और तमगे बटोर रही साधारण किसान की बेटी कुमारी अमृता सिंह ने सफलता का एक और पायदान पाया है।
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दो दिन पूर्व लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2015-16 में अमृता ने चित्रकूटधाम मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए अव्वल स्थान हासिल किया है।

युवा उत्सव में पूरे प्रदेश के 18 मंडलों से आए संगीत और गायन क्षेत्र में सक्रिय टीमें शामिल हुई। कुल 13 विधाओं की प्रतियोगिताएं हुईं। बबेरू (बांदा) जनपद की कु. अमृता सिंह ने वीणा वादन में चित्रकूटधाम मंडल को पहला स्थान दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह 12 से 16 जनवरी तक रायपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वीणा वादन में यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी।

इसमें प्रदेश की कुल 9 टीमें शामिल होंगी। अमृता 10 जनवरी को रायपुर जाएगी। गौरतलब है कि अमृता को बड़ी संख्या में पुरस्कार और मेडल आदि मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें