फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्कूटी सवार स्वास्थ्य कर्मी को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 30 Jul 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
मृतक विनय दत्त। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। स्कूटी सवार टीबी स्वास्थ्य कर्मी को पीछे से आई एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल स्वास्थ्य कर्मी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के गांव मुरइंया निवासी शेर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा विनय दत्त (31) बांदा के टीबी अस्पताल में टीबीएचबी वैक्सीन पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी स्कूटी से बांदा में झील का पुरवा स्थित कमरे जा रहे थे। पुलिस लाइन तिराहा के पास पीछे से आई एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे को अंजाम देकर एंबुलेंस चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा ने बताया कि उसके एक बेटा व पत्नी सपना हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एंबुलेंस की टक्कर लगने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें