फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन के दोस्त निर्दोष, भविष्य बचाने की फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भाजपा नेता पुत्र अमन त्रिपाठी की हत्या में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 8 किशोर उम्र आरोपियों के माता-पिता/अभिभावकों ने जिलाधिकारी को सामूहिक हस्ताक्षरों से अर्जी देकर अपने बच्चों को पूरी तरह निर्दोष बताते उनका भविष्य बचाने की फरियाद की है। आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष के विधायक ने गृह सचिव पर दबाव डलवाकर उनके बच्चों को पूछताछ के बहाने से घर से गिरफ्तार करा दिया है। उनको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा है कि 11 अक्टूबर को दोस्त की जन्म दिन पार्टी में अमन दोस्तों के साथ केन नदी में नहाने गया था। सभी नहा रहे थे। बालू खदान होने से वहां गहरा गड्ढा था। उसमें अमन डूब गया। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए। अभिभावकों ने कहा कि उनके सभी बच्चे कक्षा 10 व 11 के विद्यार्थी व नाबालिग हैं। उनकी व बच्चों की अमन के परिजनों से कोई दुश्मनी नहीं थी।
अमन के डूब जाने से डर कर बच्चे अपना सामान फेंक कर भाग आए थे। परिजनों ने कहा कि वह पुलिस की जांच में लगातार सहयोग करते रहे हैं। बच्चों के भविष्य का वास्ता देकर फाइनल रिपोर्ट लगाने और बच्चों का भविष्य बचाने का अनुरोध किया है। अर्जी देने वाले माता-पिता में प्रिया सिंह, रश्मि त्रिपाठी, अन्नपूर्णा गोस्वामी, रामचंद्र द्विवेदी, हरिमोहन तिवारी, हेमंत कुमार, राजेश मिश्रा और मान सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें