स्पोर्ट्स स्टेडियम में अलशिफा व जिया के साथ सचिव कमल सिंह यादव।-
- फोटो : स्पोर्ट्स स्टेडियम में अलशिफा व जिया के साथ सचिव कमल सिंह यादव।-
बांदा। कबड्डी खिलाड़ी अलशिफा और जिया का उत्तर प्रदेश के 34वीं सब जूनियर बालिका कबड्डी में चयन हुआ है। जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव कमल सिंह यादव ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण डॉ. भीम राव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम वाराणसी में 12 से 26 मार्च तक होगा। जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोनों चयनित कबड्डी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर राजेश शुक्ला,ज्ञानचंद शुक्ला, शिवदत्त त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, अमित सेठ भोलू आदि मौजूद रहे।