नरैनी। प्रधानमंत्री आवास पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद अपात्र कर देने पर लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी से शिकायत की है। नरैनी के ग्राम पंचायत तेरा (ब) निवासी बद्दी प्रसाद पुत्र रामप्रसाद, रामबाबू पुत्र द्वारका प्रसाद, झल्ली पुत्री शिवशंभू ने सचिव पर प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास सूची पर उनका नाम है, उनके रहने के लिए आवास भी नहीं है। सचिव ने बीस हजार रुपये प्रति आवास के हिसाब मांगा न देने पर उनको अपात्र कर दिया है। जबकि गांव में जिनके पास पक्के मकान, ट्रैक्टर, चार पहिया वाहन आदि हैं।
उन्हें प्रधानमंत्री आवास आवंटित कर दिया है। उन्होंने ने जांच करवा कर कार्यवाही की मांग की है। बीडीओ प्रमोद कुमार का कहना है कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। जानकारी कर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।