फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विधवा की जमीन पर कब्जा, जांच के आदेश

Sat, 26 Aug 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कला। पैलानी तहसील क्षेत्र में एक विधवा की जमीन पर कब्जे का मामला प्रशासन के सामने आया। इस पर एसडीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

पैलानी तहसील के अंतर्गत मौजा सिंधन कलां खादर की रहने वालीं शतरूपा पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र में एसडीएम को बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 496 व 498 पर गांव के ही एक दबंग ने कब्जा कर लिया। उसने बताया कि आरोपी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कर रहा है। कहने पर आरोपी झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन

उसने मांग की कि खेतों की पैमाइश कराकर उसकी भूमि को दबंग के कब्जे से मुक्त कराई जाए। एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्रा ने राजस्व निरीक्षक हल्का लेखपाल को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें