फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केन नदी में बिना सीमांकन के खनन का आरोप

Tue, 27 Oct 2026 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। केन नदी में खनन के नियमों की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सांडी स्थित खदान खंड संख्या एक में सीमांकन के बिना नदी की जलधारा से पोकलैंड मशीनों के जरिये मौरंग निकालने का आरोप है। ग्रामीणों ने ट्रकों के बिना रवन्ना निकलने की शिकायत करते हुए डीएम अमित आसेरी से जांच कराने की मांग की है।
खास बात यह है कि इसी खदान पर पूर्व में अनियमितताओं के मामले में 70 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसके बावजूद दोबारा शिकायत सामने आने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गांव सांडी के ग्रामीणों का आरोप है कि खदान में सीमांकन कराए बिना नदी की जलधारा से भारी मशीनों के जरिये मौरंग निकाली जा रही है।
विज्ञापन

खनन सामग्री लेकर निकलने वाले कई ट्रकों के पास रवन्ना नहीं होने की भी शिकायत की गई है। ग्रामीण चुन्नू, रामपाल, मोहित, लल्लू, रमेश और रामबाबू ने डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नदी की जलधारा से अनियंत्रित खनन पर्यावरण और क्षेत्र के भविष्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इसके दुष्परिणाम आने वाले समय में सामने आ सकते हैं।
-

पहले भी लग चुका है 70 लाख से अधिक का जुर्माना
साड़ी गांव के किसानों और ग्राम प्रधान विनोद निषाद ने पूर्व में नदी की जलधारा से खनन और सीमांकन के बिना मौरंग निकालने की शिकायत की थी। इस पर तत्कालीन उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा, खनिज अधिकारी राज रंजन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच की थी।
अनियमितताएं मिलने पर संबंधित खदान पर 70 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया था। अब फिर शिकायत सामने आने से खदान की निगरानी और नियमों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन
खदान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना सीमांकन के खनन नहीं किया जाए। संबंधित खदान की जांच कराई जाएगी। शिकायतों की पुष्टि होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-भूपेंद्र सिंह, एसडीएम, पैलानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें