बांदा। थाना चिल्ला के पपरेंदा पुरवा के रहने वाले रुपेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने जल संस्थान के पास मां दुर्गा का पंडाल लगाया हुआ था। विसर्जन के दौरान स्थानीय कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। मारपीट में उसकी सोने की चेन भी गायब हो गई। एसओ चिल्ला आनंद साहू ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ है। अब तक किसी तरह के विवाद की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। झगड़े की शिकायत नहीं मिली है। (संवाद)