नरैनी। कल्हरा गांव में तालाब किनारे लगे यूकेलिप्टस पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर बिना अनुमति पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है। यूकेलिप्टस पेड़ वर्षों पहले तालाब की सुरक्षा और किनारों के कटाव रोकने के लिए लगाए गए थे। इनकी कटाई बिना किसी सक्षम विभाग की अनुमति के हो रही है। कटी हुई लकड़ी ट्रैक्टर से मौके से हटाई जा रही है। संबंधित व्यक्ति पर पहले भी शीशम के पेड़ काटने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने वन और राजस्व विभाग से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।