फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने की सबने ली शपथ

Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर जागरूकता गोष्ठी मेें बोलते आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकारी और गैरसरकारी आयोजनों में पर्यावरण बचाने के खूब भाषण दिए गए। सरकारी कार्यालयों में पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। गोष्ठी में कमिश्नर, डीआईजी और डीएम ने पर्यावरण को जीवन से जोड़ते हुए इसके संरक्षण पर खास जोर दिया। जेएन डिग्री कालेज में आयोजित जन जागरूकता गोष्ठी में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने पौराणिक ग्रंथों का हवाला देकर कहा कि 33 करोड़ देवताओं से भी महत्वपूर्ण प्राणी है। प्राणी का अस्तित्व तभी तक है जब तक स्वस्थ्य प्राण वायु उपलब्ध है। आयुक्त ने वन, झील, नदी, वन्य जीव आदि की रक्षा के लिए सभी को शपथ दिलाई। डीएम योगेश कुमार ने कहा कि बच्चों की तरह वृक्षों की परवरिश करनी चाहिए। किसी मौके पर वृक्ष को उपहार के रूप में दिया जाए। डीएफओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बांदा जनपद में सिर्फ दो प्रतिशत वन क्षेत्र है। जबकि राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार एक तिहाई भूभाग पर पेड़ होना चाहिए।
विज्ञापन


आठ करोड़ पौधे लगने से यह कमी दूर होगी। मंडल के वन संरक्षक केएल मीणा ने कहा कि बारिश मेें अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए हर व्यक्ति संकल्प ले। उप प्रभागीय वनाधिकारी टीएन सिंह, पर्यावरण विद बीडी गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य बीएल गुप्ता, कुमारी वर्षा ने भी संबोधित किया। समाजसेवी उमाशंकर पांडेय ने अपने गांव जखनी में तालाबों और संरक्षण का हवाला देकर कहा कि अपने गांव को वह मॉडल बनाएंगे। गोष्ठी का संचालन सुनील कुमार सनी ने किया। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, सीडीओ आरके सिंह, उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी, वन विभाग के जेके जायसवाल, नौशाद अहमद सिद्दीकी, राम विनय सिंह, जकी अहमद, रमेशपाल आदि शामिल रहे। महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी हुआ।

कलेक्ट्रेट में एडीएम गंगाराम गुप्ता ने अधिकारियों, कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट प्राशसनिक अधिकारी सईद अहमद, सूचना विभाग के अंगद शर्मा और कलेक्ट्रेट स्टाफ शामिल रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए ओपी त्रिपाठी ने सभी स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। जीआईसी मटौंध में वृक्षारोपण और गोष्ठी हुई। पूनम रैकवार, रश्मि शिवहरे, पूजा मिश्रा, ऋतु गुप्ता, रोशनी रैकवार, प्रिया गुप्ता, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, बरुआ गुप्ता, निरंजन शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें