फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ को हरा अलीगढ़ ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
बांदा में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में शामिल टीम के खिलाड़ियों से परिचय लेते प्रधानाचा? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर शनिवार को यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें प्रदेश के 14 मंडलों की टीमों के 168 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें गोरखपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शाम डीएम हीरालाल ने उद्घाटन की रस्म अदा की। पहला मैच अलीगढ़ और मेरठ मंडल टीमों के बीच खेला गया। अलीगढ़ ने मेरठ मंडल को 25-19, 25-13 के अंतर से पराजित कर दिया। क्रीड़ाधिकारी आनंदबिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता 10 दिसंबर तक होगी। प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन के पदाधिकारी यशवंत सिंह, संतोष पटेल, ज्ञानेंद्र कुमार, शिशिर पाठक, गजराज सिंह, विनोद सिंह, सुरेंद्र यादव, पीपी राय, शिवकुमार गुप्ता और अभिषेक कुमार शामिल हैं।
उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी लल्ला चौरसिया, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, सैय्यद मुन्ने मगरबी, नजीर बख्श, जयकरन प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, नागेश खरे, वीरेंद्र सिंह चंदेल, ज्ञानचंद्र, रमेशचंद्र, खेल शिक्षक शाहिद वली खां, उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र यादव और स्टेडियम के कोच जावेद व रमाशंकर तिवारी इत्यादि उपस्थित थे। क्रीड़ाधिकारी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें