पैलानी। पिपरहरी गांव के भूरेन बाबा देव स्थान में रविवार को आयोजित विराट दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। कुसमरा के हुकुम सिंह और कौशांबी के आकाश पहलवान के लिए हुई कुश्ती रोमांचक रही। इस कुश्ती में आकाश पहलवान ने विजय हासिल की।
दंगल में पहली कुश्ती रवीकरण और शिवपूजन मवई के बीच हुई। इसमें रविकरण पपरेंदा ने जीत हासिल की। फिरोजाबाद के ओमवीर पहलवान ने अपने प्रतिद्वंदी को पटकनी दी। फाइनल कुश्ती हुकुम सिंह कुसमरा और आकाश पहलवान कौशांबी के बीच हुई। इस रोमांचक कुश्ती में आकाश पहलवान ने जीत हासिल की। भाजपा नेता रामकरन सिंह बच्चन व जयराम सिंह बछेउरा ने विजेता को गदा देकर हौसला बढ़ाया। ग्राम प्रधान पिपरहरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उप विजेता पहलवान कुसमरा के हुकुम सिंह को पुरस्कार दिया। अन्य कुश्तियां में रवि करण पहलवान पपरेंदा ने शिव पूजन मवई, ओमवीर पहलवान कानपुर ने मोनू पहलवान फिरोजाबाद, हुकुम सिंह कुसुमरा ने अरुण पहलवान एटा को चित कर दिया।इसी तरह शोभित कानपुर ने हैप्पी पहलवान फिरोजाबाद पटकनी दी। दंगल में जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह, धनंजय सिंह जसपुरा, सुमित प्रधान अलोना, ग्राम प्रधान खप्टिहा कला प्रधान मैना देवी निषाद, धर्मेंद्र सिंह जौहरपुर, ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर स्वर्ण सिंह सोनू समेत दंगल में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। दंगल में रेफरी कल्लू पहलवान रहे। जबकि संचालन की जिम्मेदारी मनोज दीक्षित ने निभाई।