तनु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि।
- फोटो : आयोजक
बांदा। जेके क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में श्रीनाथ विहार स्थित भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ग्राउंड में शुक्रवार को सातवां मैच आकाश रॉयल वारियर्स व तेजस ईगल स्ट्राइकर टीमों के बीच खेला गया। 67 रनों से आकाश रॉयल टीम ने मैच जीत लिया।
टाॅस जीतकर आकाश राॅयल वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में ऑल आउट होकर 144 रनों का स्कोर बनाया। टीम के बल्लेबाज सारिक न्याजी ने 26, मयंक वर्मा ने 18 रन बनाए। जबकि तेजस ईगल की तरफ से गेंदबाज अभय शुक्ला ने चार और रवि धुरिया ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेजस ईगल स्ट्राइकर्स टीम 13.4 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 77 रन ही बना सकी।
बल्लेबाज अखिल द्विवेदी ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। आकाश राॅयल वारियर्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज तनु नंदा ने चार, अनिल सिंह ने दो विकेट लिए। आकाश राॅयल वारियर्स टीम ने 67 रनों से मैच जीत लिया। तनु नंदा को बेहतर गेंदबाज के तौर पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर कमलेश राजपूत व रेहान जूनियर रहे। स्कोरिंग रोहित ने की। कमेंट्रेटर की भूमिका में दीपक श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, रवि धुरिया, सादिक अली रहे।