फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स पायलट की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
अभिषेक शुक्ला - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। तेजपुर (असम) एयरफोर्स में सहायक पायलट पद पर तैनात यहां के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। सोमवार को सुबह सेना के वाहन से शव घर आया। हरदौली घाट में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। अधिकारियों सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता, समाजसेवियों ने बांदा के इस ‘लाल’ को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

तिंदवारी क्षेत्र के रहने वाले सुरेश शुक्ला मौजूदा में शहर के कालूकुआं में रहते हैं। उनका बेटा अभिषेक शुक्ला (21) एयरफोर्स तेजपुर में सहायक पायलट था। रविवार की सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। सोमवार को सेना के वाहन से शव घर लाया गया।
हरदौली घाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। तहसीलदार अवधेश निगम, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, शहर कोतवाल दिनेश सिंह सहित राजनैतिक दल के नेता व समाजसेवी आदि बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई के दौरान मौजूद रहे। पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

मृतक जवान दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई विवेक शुक्ला भी एयरफोर्स में लिपिक हैं। पिता ने बताया कि अभिषेक की 15 जनवरी को शादी हुई थी। जुलाई में उसे घर आना था। पत्नी उसके आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन अभिषेक का तिरंगा में लिपटा शव घर आ गया। सरस्वती विद्या मंदिर केन पथ में शिक्षिका के पद पर तैनात मां बीना बेटे के गम में बेसुध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें