बांदा के अतर्रा इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित कंप्टीशन में विजेता को प्रतीकात्मक चेक प्रदान करत?
- फोटो : BANDA
अतर्रा (बांदा)। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में रविवार को स्मार्ट कैंपस व एग्रोटेक राज्य स्तरीय हेकाथान कंप्टीशन एक्ट 2019 विषय पर कार्यशाला हुई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में यूपी व एमपी के 11 इंजीनियरिंग कालेजों की 24 टीमों में 80 प्रतिभागी शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान निदेशक प्रो.एसपी शुक्ला ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण से की और ऐसी प्रतियोगिता हर वर्ष कराने पर जोर दिया। ज्यूरी में आईसीएआर के साइंटिस्ट डॉ. केके चतुर्वेदी, आशीष कनौजिया व गुजरात के शांतनु चतुर्वेदी, तुषार श्रीवास्तव, आईपीआर विशेषज्ञ व उनकी टेक्निकल टीम ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में एग्रोटेक विषय पर आईटी आगरा टीम को पहला और मेजबान अतर्रा राजकीय इंजीनियरिंग कालेज को दूसरा स्थान मिला।
स्मार्ट कैंपस विषय में मेजबान कालेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, आजमगढ़ टीम को द्वितीय और आरकेजीआईटी, गाजियाबाद टीम तृतीय स्थान पर रही। केसीएनआईटी, बांदा, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बिजनौर, आईईटी, आगरा, एमसीई मोतिहारी की टीमें शामिल थीं। संयोजक डा.सिद्धार्थ अरजरिया ने आभार जताया। इस मौके पर डा. आशुतोष तिवारी, डा. विभाष यादव, डा. पुष्पेंद्र सिंह, अमित त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, अभिजीत सिंह समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।