फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र 66 की, दौड़ में अव्वल

Wed, 18 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस्म बूढ़ा हो गया पर हौसले जवान हैं। इसकी बानगी हैं 66 वर्षीय पेशे से अधिवक्ता और धावक हरीशंकर पटेल। ताजी उपलब्धि में उन्हें लखनऊ में आयोजित 25वीं सिल्वर जुबली राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2015 में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल हुए हैं। 
विज्ञापन


स्वराज कालोनी निवासी हरीशंकर ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम और 200 व 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाया। इसके पूर्व वह इलाहाबाद, ओबरा (सोनभद्र), सिंगरामऊ (जौनपुर) में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में अव्वल रहे हैं। 2014 में इंदिरा मैराथन दौड़ (8 किलोमीटर) में वह सबसे बुजुर्ग धावक होने के बावजूद 11वें स्थान पर रहे।

अब 25 से 29 अप्रैल तक गोवा में होने वाली 36वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1000, 2000 व 4000 मीटर दौड़ में भाग लेने वाले उत्तर प्रदेश के धावकों में उन्हें भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें