फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में पत्नी से झगड़कर फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मरका के कस्बा निवासी राजेंद्र (49) ने शुक्रवार को नशे में पत्नी से झगड़कर कमरे के अंदर पंखे के हुक से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

बड़े भाई भोला गुप्ता ने बताया कि राजेंद्र शराब के नशे का आदी था। सुबह पांच बजे वह नशे में अपनी पत्नी वंदना से अभद्रता करने लगा। इस बीच घर वालों ने फटकारा तो वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी कमरे में गई तो उसे फंदे से लटका पाया। भाई ने बताया कि राजेंद्र ने घर में अखंड रामायण का पाठ कराया था। दो दिन पहले उसका समापन हुआ था। दो बेटे ओम और हर्षित और एक बेटी प्रिया है। मरका एसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि नशे का आदी था। घरवालों से झगड़कर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें