फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः आबादी से बालू भरे ट्रक निकलने की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। लहुरेहटा गांव में आबादी के अंदर से बालू से भरे ट्रक निकलने के मामले में एसडीएम ने चार सदस्यीय टीम को जांच के लिए गांव भेजा है। गांव पहुंची राजस्व टीम ने ग्रामीणों के सामूहिक बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लहुरेहटा गांव की प्रधान फैमीदा खातून ने उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि लहुरेहटा गांव में शासन द्वारा निजी भूमि पर किए गए बालू के चार पट्टेदार लगातार एक माह से बालू भरे ट्रक गांव के रास्तों से निकाल रहे हैं। रास्ते में प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, मिनी सचिवालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, मदरसा व अन्य सरकारी भवन स्थित हैं। ट्रकों की वजह से जाम लगता है।
सड़कें ध्वस्त हो रही हैं। शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर एसडीएम रजत वर्मा ने चार सदस्यीय टीम में कानूनगो हनुमान शरण, राजस्व निरीक्षक रामकिशोर वर्मा, लेखपाल रविशंकर व घनश्याम को जांच के लिए गांव भेजा है। लेखपाल रविशंकर ने बताया कि गांव में ग्राम प्रधान सहित सामूहिक गांव वासियों के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसमें गांव के अंदर से बालू भरे ट्रक निकलने का मामला सही पाया गया। जिसकी रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को दी गई है। एसडीएम रजत वर्मा ने बताया कि टीम की रिपोर्ट मिली है। कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें