फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र को जहर देने के बाद पिता ने भी खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी के चले जाने से क्षुब्ध युवक ने अपने पुत्र को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर के मुताबिक दोनों की सेहत में सुधार है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र स्थित बंगालीपुरा निवासी चिंता देवी ने यहां जिला अस्पताल में बताया कि उसके पुत्र मूरत ने शनिवार को सुबह घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। बाद में अपने पुत्र किशन को भी खिला दिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें पीएचसी ले गए।
हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने किशन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि पत्नी के न आने से वह परेशान है। एक अन्य घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के कहला गांव में मंजू ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें