फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आठ राउंड के बाद तो दौड़ती ही चली गई साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गल्ला मंडी में वोटों का पिटारा ऐसा खुला कि हर कोई हैरत में पड़ गया। सभी को लग रहा था कि या तो भाजपा की हैट्रिक होगी या फिर गठबंधन से कांटे की टक्कर, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मतगणना के नौ वें चक्र में गठबंधन प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने तीन हजार वोटों की ऐसी बढ़त बनाई कि अंतिम और 32 वें चक्र तक भाजपा के आरके सिंह पटेल उनसे पार न पा सके। अंतिम चक्र में गठबंधन ने 71 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

हालांकि एक बार चौथा राउंड भी ऐसा आया था, जब गठबंधन से कृष्णा ने सौ-सवा सौ की मामूली बढ़त हासिल की थी, इसके बाद के तीन चक्रों में फिर से भाजपा आगे हो गई थी। लगने लगा था कि यही बढ़त आगे भी जाएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। नौ वें चक्र में तीन हजार से शुरू हुई गठबंधन की बढ़त आखिर में जीत पर जाकर ही थमी। गल्ला मंडी का नजारा यह रहा कि 15 वां चक्र आते-आते भाजपा और बसपा समर्थकों के पैर उखड़ने लगे थे। 22 वें राउंड तक तो वे सभी अपने अपने बस्ते समेट मंडी परिसर से निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें