फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मायके से लाने के बाद युवक फांसी पर झूला

विज्ञापन
After bringing the wife from the maternal house, the young man hanged himself - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। पत्नी को मायके से लेकर आने के बाद रात में युवक फंदे से झूल गया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। दूसरी घटना में युवती ने दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में विष्णु (22) पुत्र रजउवा ने शुक्रवार की रात कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। कमरे के दरवाजे भिड़े थे। देर रात पत्नी खुशबू ने शव लटका देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को सुबह पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चचेरे भाई होरीलाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम पत्नी खुशबू को उसके मायके थनैल (बिसंडा) गांव से लिवाकर घर आया था। दोनों आंगन में सो रहे थे। रात में कमरे में जाकर उसने जान दे दी। मृतक के ससुर राम प्रताप ने बताया कि खुशबू 20 जून को शादी में शामिल होने मायके आई थी। तीन साल पूर्व शादी हुई थी। एक पुत्र है। विष्णु कोसीकलां (मथुरा) में मजदूरी करता था। एक माह पूर्व घर लौटा था।
विज्ञापन

दूसरी घटना में मरका थाना क्षेत्र के खैरी डेरा गांव में सीमा (20) पुत्री स्वर्गीय खेजरुवा ने शुक्रवार की रात कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। मां गुदलिया ने शव लटका देखा तो कुछ दूर पुरवा में रह रहे देवर रामप्रताप को जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में ले लिया। चाचा राम प्रताप ने बताया कि सीमा अपनी मां के साथ रहती थी। उसके तीन भाई दिल्ली और मुंबई में मजदूरी करते हैं। पिता की पांच साल पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें