फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद मिलन समारोहों की धूम

Sun, 27 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
शिक्षिका रंजना सक्सेना को सम्मानित करतीं निधि श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। होली मिलन समारोहों का सिलसिला जारी है। रविवार को अखिल भरतीय कायस्थ महासभा की स्थानीय यूनिट ने धूमधाम से मिलन समारोह किया। हिंदू युवा वाहिनी ने भी अबीर-गुलाल के साथ जश्न मनाया। मंडपम सभागार में कायस्थ महासभा के आयोजन में सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव और सपा प्रदेश सचिव और महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनय श्रीवास्वत (कन्नौज) सहित तमाम लोग शामिल हुए। युवाओं को अपनी शक्ति पहचानने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन


भानु प्रताप भटनागर, रजनीश मोहन श्रीवास्तव, आनंद सिन्हा, रोहन सिन्हा, अमितेंद्र श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, नरेंद्र सक्सेना, श्यामजी निगम आदि ने भी संबोधित किया। संजय निगम अकेला ने हास्य कविता सुनाई। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली रंजना सक्सेना को ‘श्याम किशोरी रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। निधि श्रीवास्तव ने उन्हें सम्मानित किया। संचालन सौम्या श्रीवास्तव और रोहन सिन्हा ने किया। होली गीत से समापन हुआ।

उधर, हिंदू युवा वाहिनी जिला कार्यालय में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाकर एकता का संदेश दिया गया। मासिक बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। संयोजक दिनेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेश गिरि, नरेंद्र सोनी, महेश गुप्ता, राकेश द्विवेदी, अक्षत दीक्षित, हनी गुप्ता, अनुराग चंदेरिया, मंजू गुप्ता, सीमा गिरि, रूपमती करदम, रानी, माधुरी पांडेय, शिवकुमारी सोनी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बबेरू। सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय प्रबंधक चंद्रपाल कुशावाहा के आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। बबेरू, छिलोलर, विनवट, बेर्रावं, कैरी से आए गायकों ने फगुवा गीत गाया। लोगों ने भांग-ठंडई व गुझियां का लुत्फ उठाया। आयोजक जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुमार कुशवाहा ने आभार जताया। डा.एसएस भारतीय, विवेकानंद गुप्त, विजयपाल सिंह, रिंकू सिंह, अभिषेक द्विवेदी, विश्वेश्वर पांडेय, श्रीराम द्विवेदी, विक्रम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दलपत सिंह, जयकरन श्रीवास, विनय सिंह इत्यादि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें