फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली के कनवारा ब्रह्मडेरा गांव निवासी शिवबदन निषाद (40) की पत्नी से कहासुनी हो गई। इस पर नशे में घर के अंदर बांस की बल्ली से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। उस समय पत्नी शिवरतिया जंगल से लकड़ी काटने गईं थीं।
विज्ञापन

वापस आने पर घर के दरवाजे बंद होने पर दीवार फांदकर अंदर गईं तो पति कमरे में फंदे से लटका मिला। पत्नी ने बताया कि वह मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करती हैं। पति शिवबदन शराब का लती था। घर पर ही रहता था और काम भी नहीं करता था। शिवबदन के मामा का निधन हो गया था। उनकी तेरहवीं शुक्रवार को थी।
उन्होंने पति को खप्टिहा गांव जाने के लिए 100 रुपये भी दिए थे। वह उन रुपयों से शराब पी आया था। इस पर उनकी शुक्रवार की सुबह कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उसने फंदा लगाया है। उसके एक पुत्र दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा ने बताया कि नशे में पत्नी से कहासुनी की बात परिजन कह रहे हैं। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें