बांदा। खाना बनाने के लिए नशे में पत्नी से हुई कहासुनी पर ईंट भट्ठा मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। रात में पत्नी ने घर के बाहर नीम के पेड़ से शव लटका देखकर शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट निवासी पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि सानू निषाद (38) फतेहपुर के किशनपुर का रहने वाला था।
वह मुढि़या देव बेंदा स्थित ससुराल में मकान बनवाकर करीब सात-आठ साल से रह रहा था। प्रतिदिन फतेहपुर के मुत्तौर गांव में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने जाता था।
शनिवार की रात मजदूरी करके लौटा था। रात में खाना बनाने को लेकर पत्नी रीना से कहासुनी हो गई। इसी के चलते नीम के पेड़ से साफी से फंदा लगा लिया। उसके तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उधर, साले राजेश निषाद ने हत्या की आशंका जताई है।
इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शराब और गांजे के नशे का लती था। रात में पत्नी से कहासुनी की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।