फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से झगड़ा कर पति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज पति ने आधी रात साड़ी से कच्चे मकान की धन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

दुबरिया गांव के मजरा केवटन पुरवा निवासी छकौड़ी निषाद (28) का उसकी पत्नी गुड़िया से गुरुवार की रात को किसी बात पर कहासुनी हो गई। तकरार के बाद युवक ने पत्नी को कमरे से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

पत्नी बाहर बरामदे में सो गई। इसी दौरान युवक ने कच्चे मकान की धन्नी में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह नींद खुलने पर पत्नी ने पति को फंदे से लटकते देखा तो चीख पड़ी। शोर शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि छकौड़ी पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी वर्ष 2024 में मऊ के मजरा बेलहा में हुई थी।
विज्ञापन

घटना के समय मां चुन्नी प्रयागराज गंगा स्नान को गई हुई थी।
पत्नी गुड़िया समेत परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें