फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति से झगड़ा करने के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा कस्बा निवासी रेखा (27) ने पति से झगड़ा होने के बाद घर में जहर खा लिया। पति अनिल घर आया तो उसने देखा कि पत्नी उल्टियां कर रही थीं। वह फौरन पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसपुरा ले गया। यहां से इलाज के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन




पति अनिल ने बताया कि वह कर्नाटक में मजदूरी करते हैं। पांच मई को भांजे की शादी है, इसलिए वह 26 अप्रैल को कर्नाटक से घर आए हैं। भांजे की शादी में जाने के लिए उसने पत्नी के साथ खरीदारी भी की। बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे इसके बाद रेखा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसके एक बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें