फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 14 Mar 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-13सीकेटीपी 20 अनिरुद्ध फाइल फोटो।
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव में मोबाइल फोन पर पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को शुक्रवार सुबह इस घटना की जानकारी हुई। युवक ने करीब तीन माह पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

अशोह गांव निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उसका बेटा अनिरुद्ध वर्मा (25) अहमदाबाद में रहकर एक कंपनी में काम करता था। इसी दौरान वहां काम करने वाली एक युवती से प्रेम हो गया। दोनों ने करीब तीन माह पहले अहमदाबाद में ही प्रेम विवाह किया था और गांव आकर रहने लगे थे। होली से पहले उसकी बहू अपने मायके चली गई थी। पत्नी के वापस आने को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद अनिरुद्ध अपने कमरे में सोने चला गया था।
रात में उसने मोबाइल पर बात की थी। शुक्रवार सुबह जब अनिरूद्ध कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उन्होंने पाया कि बेटा पंखे के सहारे साड़ी से फंदे पर लटक रहा था। शोर मचाकर अन्य परिजनों को बुलाया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि परिजनों ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाने की जानकारी दी है। अनिरुद्ध तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी एक बहन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें