फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचारी को 18 वर्ष बाद 7 वर्ष की कैद

Tue, 02 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचारी को अपने जुर्म की सजा 18 वर्षों के बाद मिली। अदालत ने उसे सात साल की सश्रम कैद और दो हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।  गिरवां थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 अक्तूबर 1997 को वह खेत बो रहा था। उसकी पुत्रवधू खेत से वापस घर जा रही थी।
विज्ञापन


करीब दो बजे रास्ते में नाले में परमा पुत्र विशुंथा ने उसे दबोच लिया और दुराचार किया। पुलिस ने धारा 376 व एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की और विवेचना के बाद आरोप पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने सात गवाह पेश किए। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश एससीएसटी हरीनाथ पांडेय ने आरोपी को सात वर्ष की कैद और दो हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। जुर्माना न देने पर दो माह की कैद और होगी। सभी सजाएं साथ चलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें