सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मेधावी छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ खुशी का इजहार
- फोटो : BANDA
बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल में छात्रा स्नेहा भारद्वाज कालेज टॉपर रहीं। मां श्यामकांता इसी कालेज में शिक्षक हैं। पिता शिवकुमार शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर मंडी समिति में अध्यापक हैं। कालेज में दूसरे नंबर मोहिनी गुप्ता (90.3 प्रतिशत), प्रतिभा पाल (87.5), प्रांजलि साहू (87), रागिनी (86.33) मेधावी हैं। इंटर में कुमारी स्नेहा सिंह (85.2) टॉपर रहीं।
निमिषा (83.2) द्वितीय और रितिका शिवहरे (83) तृतीय, नित्या अग्रहरि (81.8) चतुर्थ और महिमा मिश्रा (79 प्रतिशत) पांचवें स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने शाबासी दी।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में इंटर में छात्र प्रद्युम्न कुमार (82.6 अंकों) के साथ अव्वल रहा। अखिल द्विवेदी (82.4) दूसरे, दीपेंद्र कुमार (81) तीसरे, अविनाश कुमार (80.6) चौथे और विकास पटेल (79.6) पांचवें नंबर पर रहे। हाईस्कूल में अंकित यादव (89.83) कालेज टॉपर बने। पियूष सिंह (89.33) को दूसरा, रचित पाल (89) को तीसरा, सूर्यांश कुमार तिवारी (88.6) व अमन सिंह (88.6) को चौथा और आदर्श त्रिपाठी (87.8) को पांचवां स्थान मिला। प्रबंधक विजय कुमार ओमर और प्रधानाचार्य अतुल वाजपेयी ने मेधावियों को शाबासी दी।
श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल में हाईस्कूल में सत्यम सिंह व कमल (85), मोनिका (82) और रोशनी यादव (81.34 फीसदी) के साथ कालेज टॉपर रहे। प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने शाबासी दी। उधर, डीआर पब्लिक इंटर कालेज में हाईस्कूल में राघवेंद्र पांडेय (87.5) प्रथम रहे। राहुल सिंह (83.6) द्वितीय, रौनक यादव (82.83) तृतीय स्थान पर रहेज। इंटर में प्रज्ञा (78.8) व शशि सिंह राजपूत (78.8) संयुक्त रूप से प्रथम, मानसी सिंह (77.8) द्वितीय और विशेष गुप्ता (77.4) तृतीय रहे।