फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/पैलानी। अधिवक्ताओं ने मौलिक अधिकारों एवं विधि व्यवसाय के अधिकारों का हनन होने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध किया। चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट सहित प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कह ाकि आमतौर पर देखा जा रहा है कि अधिवक्ता संघों की चली आ रही स्वायत्तता, स्वतंत्रता पर कुठाराघात किया जा रहा है।नित्य नए-नए आदेशों से अधिवक्ताओं के मौलिक अधिकारों एवं विधि व्यवसाय के अधिकारों का हनन हो रहा है। मांग की है कि अधिवक्ता विरोधी आदेशों को समाप्त कराते हुए सक्षम कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं के हितो, जानमाल की रक्षा व संरक्षण के लिए आवाश्यक कदम उठाएं जाए।
महासचिव रामप्रकाश शिवहरे सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर, पैलानी में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की। अध्यक्ष रामकिशोर, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार , महासचिव हनुमान दास तिवारी, रामनरेश, विष्णुदत्त, अवनीश कुमार, उमाशंकर, जमील खा, रमेश चंद्र, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें