फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नाले में पड़ा मिला अधिवक्ता का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जीआईसी ग्राउंड से गुजरे पंकज नाले में शनिवार की देर शाम अधिवक्ता का शव पड़ा पाया गया। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर पाकर सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पड़ा होने की जानकारी होने पर सैकड़ों लोगों का हुजूम भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस भीड़ को तितर-बितर करती रही।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी ग्राउंड से गुजरे पंकज नाले में कचेहरी रेलवे क्रासिंग निवासी अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह (58) का शव पड़ा पाया गया। लोगों की सूचना पर शहर कोतवाल व सिविल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नाले से शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने उसकी पहचान अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह के रूप में की है।
परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे तक उदय प्रताप सिंह अपने वृद्ध पिता अधिवक्ता रामराज सिंह गौतम के साथ जाते हुए दिखाई दिए थे। उसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा था। छोटे भाई रणजीत सिंह ने शिनाख्त करते हुए बताया कि वह शुक्रवार की शाम से लापता थे। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें