अतर्रा में एसडीएम से वार्ता करते अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमर सिंह राठौर व अन्य अधिवक्ता।
- फोटो : BANDA
अतर्रा। अधिवक्ता संघ और लेखपालों के बीच चल रहे विवाद को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम जेपी यादव से वार्ता की। लेखपालों की शिकायतें बताईं। उधर, लेखपाल संघ ने भी बैठक कर अधिवक्ताओं के रवैए पर रोष जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
संघ अध्यक्ष श्री राठौर और महासचिव मनोज द्विवेदी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा। सौहार्द कायम रखते हुए विवाद निपटाने को कहा।