फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर कीपर को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 12 Oct 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विकास भवन का निरीक्षण करते डीएम हीरालाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिलाधिकारी हीरालाल द्वारा कार्यालयों के औचक निरीक्षण और सफाई व्यवस्था अभियान में गुरुवार को उप निदेशक कृषि कार्यालय और विकास भवन में निरीक्षण किया। उप निदेशक कार्यालय में कबाड़ और गंदगी पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। कबाड़ की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को कहा।

विज्ञापन


राजस्व की क्षति कराने पर स्टोर कीपर को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। एक सप्ताह के अंदर दफ्तर की सफाई और फाइलों के रखरखाव दुरुस्त कराने का उप निदेशक को निर्देश दिया। यहां एक कर्मचारी भी अनुपस्थित मिला। विषय वस्तु विशेषज्ञ एसएन कुशवाहा से डीएम ने उनके काम के बारे में पूछा तो बताया कि सिर्फ एक घंटे ही काम होता है। डीएम ने असंतोष जताते हुए उन्हें आफिस अटैच कर प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए।

यहां के बाद डीएम ने विकास भवन का भी निरीक्षण किया। यहां स्थित नेडा, कृषि, रेशम, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति, मुख्य पशु चिकित्सा, निर्वाचन कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। जिला पूर्ति कार्यालय में अस्त-व्यस्त व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। कार्ड और यूनिट के बारे में सही जानकारी न दे पाने पर आपूर्ति निरीक्षक को फटकार लगाते हुए सुधार करने के निर्देश दिए। कहा कि टोकन सिस्टम लागू कर राशन वितरण कराएं। सभी विभागों में माह में एक बार अनिवार्य रूप से डस्टिंग कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को खबरदार किया है कि गंदगी बर्दाश्त नहीव्ं करेंगे। दोबारा निरीक्षण में गंदगी मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें