फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदाः एबीएसए नगर व दो एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत का गलत निस्तारण करने पर एबीएसए नगर क्षेत्र, एडीओ तिंदवारी और एडीओ नरैनी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। वहीं, समीक्षा बैठक में अनुपस्थित डिप्टी आरएमओ व ज्येष्ठ वितरण अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। बबेरू एसडीएम व खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों को प्राथमिकता व गुणवत्ता के आधार पर निस्तारित करें। कहा कि लापरवाही न बरतें।
चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग के द्वारा प्रकरण डिफाल्टर पाये जाते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित डिप्टी आरएमओ चामुंडा प्रसाद, ज्येष्ठ वितरण अधिकारी ईश्वरेन्द्र कुमार को नोटिस के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी बबेरू, खंड विकास अधिकारी कमासिन के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

वहीं, एबीएसए नगर क्षेत्र अनुराग मिश्र को प्रकरण के गलत निस्तारण में प्रतिकूल प्रविष्टि, एडीओ तिंदवारी और एडीओ नरैनी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। सभी आवेदकों से गलत निस्तारण और संतोषजनक फीडबैक नहीं मिलने पर अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें