फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एडीजे ने मंडल कारागार की देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे ने गुरुवार को मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। यहां महिला बंदियों के बैरक में जाकर उनकी समस्याएं जानीं। उन्हें कानून की जानकारी दी। पाकशाला व अस्पताल में उन्हें व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश डॉ.बब्बू सारंग के निर्देश पर गुरुवार को अपर जिला जज व सचिव श्रीपाल सिंह मंडल कारागार पहुंच गए। उन्होंने यहां पहले महिला बैरकों का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। यहां उन्हें वाटर कूलर व कूलर की व्यवस्थाएं अच्छी मिलीं। महिला बंदियों से कहा कि यदि किसी की न्यायालय से जमानत हो गई है और जमानती नहीं मिल रहे हैं तो परेशान न हों।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन करें। उन्हें जमानती दिलाने में पूरी मदद मिलेगी। एडीजे ने पाकशाला और कारागार अस्पताल में भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। करीब एक घंटे के निरीक्षण के बाद वह बाहर निकले। निरीक्षण के समय उनके साथ जेलर मनीष कुमार, डिप्टी जेलर अरविंद कुमार, उबैद अहमद व एडीआर के राशिद अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें