फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में महिलाओं के नाम ज्यादा जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम हीरा लाल ने सभी बूथ लेबिल आफीसर (बीएलओ) को निर्देश दिए हैं कि जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) में सुधार के लिए मतदाता सूची में महिलाओं के नाम ज्यादा से ज्यादा जोड़ें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में चलाए गए 90 प्लस अभियान की तर्ज पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान भी चलाएं। ताकि जनपद का नाम प्रदेश में शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के लिए सराहा जाए। शनिवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि बीएलओ की खास मेहनत के चलते राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली में उन्हें (जिला निर्वाचन अधिकारी) को पुरस्कृत करेगा।
यह पुरस्कार बीएलओ के उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत मिला है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी तहसीलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अच्छा काम करने वाले बीएलओ पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार अवधेश निगम ने बताया कि 29 दिसंबर, पांच जनवरी और 12 जनवरी को विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलेगा। बीएलओ अपने मतदेय स्थल में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें