फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एडी ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, लटका मिला ताला

विज्ञापन
सीएचसी के सामने खड़ी अपर निदेशक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रेखारानी ने शुक्रवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा और बहेरी का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सकाें के न होने के साथ कई खामियां मिलने पर उन्होंने स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडी स्वास्थ्य डॉ. रेखारानी रात साढ़े नौ बजे सीएचसी अतर्रा पहुंची। चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित के गैरहाजिर मिलने तथा इमरजेंसी रोस्टर न बनने बेड पर चादरें न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण की सूचना पर पहुंचे प्रभारी अधीक्षक डाॅ. अरविंद को उन्होंने कमियां दूर करने तथा व्यवस्थाएं संभालने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
इसी प्रकार बहेरी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्हें मुख्य गेट पर ताला बंद मिला। अस्पताल में डाॅक्टर व कर्मचारी नहीं थे।
प्रसव कक्ष भी बंद पाया गया। जिस पर उन्होंने सीएचसी के जिम्मेदारों पर आईपीडी सेवाओं की फर्जी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित किए जाने की बात कही। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. देव तिवारी को दोषी मानते हुए उन्होंने दो दिनों में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। एडी स्वास्थ्य ने कहा कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट प्रमुख सचिव व महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें