फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: समर्थन मूल्य से अधिक पर गेहूं खरीदा तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। समर्थन मूल्य से अधिक दाम पर गेहूं खरीदने वाले आढ़तियों पर कार्रवाई होगी। संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश शर्मा ने ये आदेश सभी जिला विपणन अधिकारियों को दिए हैं। कहा है कि कोई भी व्यापारी समर्थन मूल्य से अधिक पर गेहूं खरीदता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिले के किसान खुले बाजार में गेहूं के दाम अधिक होने से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने नहीं जा रहे हैं। इस कारण मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष महज 35 फीसदी ही गेहूं की सरकारी खरीद होने से अधिकारी परेशान हैं। आढ़तियों द्वारा समर्थन मूल्य से अधिक पर गेहूं खरीदने की शिकायत मिलने पर संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश शर्मा ने सभी जिला विपणन अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह गल्ला मंडियों में व्यापारियों के 6-आर पर्ची सहित अन्य अभिलेख चेक करें।
कोई व्यापारी समर्थन मूल्य से अधिक में गेहूं की खरीद करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश में सरकार किसानों को समर्थन मूल्य से अतिरिक्त 175 रुपये बोनस भी दे रही है, जिससे वहां महंगा गेहूं बिक रहा है। जानकारी मिली है कि यहां के किसान गेहूं बेचने के लिए एमपी की मंडियों में जा रहे हैं। लिहाजा ऐसे वाहनों पर भी नजर रखी जाए। सूचना मिलने पर एसडीएम अथवा मंडी सचिव को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें